इस्कॉन को बैन करने का कोई प्लान नहीं, हिंदू यहां सुरक्षित हैं: बांग्लादेश सरकार

बांग्लादेश के चीफ एडवाइज़र मोहम्मद यूनुस के प्रेस सचिव शफीकुल इस्लाम ने बताया है कि इस्कॉन को बैन करने का कोई प्लान नहीं है। इस्लाम ने कहा "बांग्लादेश में हिंदू सुरक्षित हैं। मैं आपसे निवेदन करता हूं कि आप ग्राउंड पर आकर असल हालात देखें।" उन्होंने कहा, "हम सुनिश्चित करेंगे कि (हिंदू संत चिन्मय कृष्ण) दास को निष्पक्ष ट्रायल मिले।"

Load More