इस कंपनी को 2 दिन में मिले ₹7000 करोड़ के प्रोजेक्ट, शेयर के उछले भाव
कीस्टोन रियलटर्स का शेयर बुधवार को 10% उछलकर ₹657 पर खुला और दिन के हाई ₹697 को छुआ। शेयरों में यह उछाल कंपनी को दो दिन में ₹7,000 करोड़ के प्रोजेक्ट मिलने के बाद आई है। यह शेयर लगातार 9वें दिन चढ़ रहा है और पिछले 1 महीने में इसमें 22% से ज़्यादा की बढ़त दर्ज की गई है।