इस कंपनी को मिला 5 स्टार होटल बनाने का काम, 6 महीनों में दिया है 13% का रिटर्न
हॉस्पिटैलिटी बिज़नेस ऑपरेट करने वाली कंपनी लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड की सब्सिडियरी फ्लेयर होटल्स लिमिटेड को डीडीए से 5 स्टार होटल बनाने का ऑर्डर मिला है। यह नेहरू प्लेस की करीब दो एकड़ जमीन पर बनेगा और इसमें 500 कमरे होंगे। गौरतलब है कि लेमन ट्री होटल्स लिमिटेड के शेयर ने पिछले 6 महीनों में 13% का रिटर्न दिया है।