इस कंपनी ने IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, ₹1000 करोड़ जुटाने की है योजना
तेलंगाना की सीड्स और क्रॉप प्रोटेक्शन प्रोडक्ट्स बनाने वाली एल्डोराडो एग्रीटेक ने सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है। मनीकंट्रोल के अनुसार, श्रीकर ग्रुप की सीड कंपनी का यह आईपीओ ₹1000 करोड़ का है और इसके तहत नए शेयर जारी होंगे। वहीं, ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत भी प्रमोटर्स अपनी हिस्सेदारी हल्की करेंगे।