इस कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर, 7% तक उछल गया स्टॉक
कंस्ट्रक्शन कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनैशनल को ₹3,789 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं। इस घोषणा के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में 7% से अधिक का उछाल देखने को मिला और यह कंपनी का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर है। ये नए कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के मुख्य सेक्टर्स में भारत और विदेश दोनों जगह मिले हैं।