इस कंपनी ने 72 घंटों में बेच डाले 1000 से अधिक घर, कमाए 3000 करोड़ रुपये
गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड ने लॉन्च के 72 घंटों यानी 3 दिनों के भीतर हरियाणा के गुरुग्राम में 3000 करोड़ रुपये से अधिक के घर बेचे हैं। रियल एस्टेट डेवलपर ने परियोजना में 2 मिलियन वर्ग फुट से अधिक क्षेत्रफल वाले 1,050 से अधिक घर बेचे हैं। यह प्रोजेक्ट गुरुग्राम के सेक्टर 89 में स्थित है।