इस खबर पर भरोसा नहीं हो रहा है: सीताराम येचुरी के निधन पर आरजेडी नेता मनोज झा
आरजेडी सांसद मनोज झा ने सीपीएम के महासचिव 72 वर्षीय सीताराम येचुरी के निधन पर दुख जताते हुए कहा है, "इस खबर पर अब तक भरोसा ही नहीं हो रहा है।" उन्होंने कहा, "कुछ ही समय पहले उनसे मुलाकात हुई थी और बीते दिनों मैं उनसे लगातार संपर्क में रहा था। यह उम्र जाने की नहीं थी।"