इस चूहे ने बनाया 100 से अधिक बारूदी सुरंगों का पता लगाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड
रोनिन नामक 5 साल के एक चूहे ने कंबोडिया में 100 से अधिक बारूदी सुरंगों का पता लगाने का गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जानवरों को प्रशिक्षित करने वाली संस्था 'अपोपो' ने बताया कि रोनिन ने 2021 से अबतक 109 बारूदी सुरंगों और 15 विस्फोटकों की पहचान की है। बकौल संस्था, रोनिन काफी मेहनती, मिलनसार और शांत है।