इस छोटकू ऑटो स्टॉक में तूफानी तेज़ी, विजय केडिया के पास हैं 50 लाख से ज़्यादा शेयर
कमर्शियल व्हीकल्स इंडस्ट्री से जुड़ी कंपनी अतुल ऑटो लिमिटेड के शेयर गुरुवार को कारोबार के दौरान 14% से ज़्यादा चढ़कर ₹499.05 पर पहुंच गए। दिग्गज निवेशक विजय केडिया के पास इस कंपनी के 50 लाख से ज़्यादा शेयर हैं। वहीं, कंपनी के शेयर पिछले 5 वर्ष में 173.29% चढ़े और इसका मार्केट कैप गुरुवार को ₹1,300 करोड़ के पार पहुंचा।