इस छोटकू शेयर का बड़ा धमाल, 5 साल में दिया 6,268% का मल्टीबैगर रिटर्न; आई है नई खबर
एराया लाइफस्पेस के शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 3% तक उछले। यह उछाल कंपनी द्वारा 30 सितंबर को अपनी 59वीं वार्षिक आम बैठक और गगन सेठी को एबिक्स टेक्नोलॉजीज़ का सीईओ और ग्रुप सीआईओ नियुक्त करने की घोषणा के बाद आई। गौरतलब है कि ₹50 से कम के इस शेयर ने पिछले 5 साल में 6,268.06% रिटर्न दिया है।