इस जीत ने टीम को उत्साह से भर दिया: पाक से टेस्ट मैच जीतने पर बांग्लादेश के कप्तान
बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में मिली जीत के बाद कहा है कि इस शानदार जीत ने टीम को उत्साह से भर दिया है। उन्होंने कहा कि टीम ने कड़ी मेहनत और आपसी समर्थन से इस जीत को संभव बनाया। बांग्लादेश ने पहली बार टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराया है।