इस पीढ़ी के ऐक्टर ऐक्टिंग के बजाय सोशल मीडिया पर ज़्यादा फोकस करते हैं: मुकेश छाबड़ा

कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने इंडस्ट्री में नए ऐक्टर्स को लेकर कहा है, "इस जेनरेशन के ऐक्टर काफी अलग हैं। वे अपनी ऐक्टिंग से ज़्यादा सोशल मीडिया पर ध्यान देते हैं।" उन्होंने कहा, "कला हमेशा साथ रहेगी, उनको (नए ऐक्टर्स) लगता है कि इससे (सोशल मीडिया) वे कहीं पहुंच जाएंगे और लोग उनपर ध्यान देंगे तो ऐसा सोचना गलत है।"

Load More