इस डिफेंस कंपनी के शेयरों में आई 11% की तेज़ी, जून तिमाही में मुनाफा हुआ दोगुना
डिफेंस और हाई-टेक इंजीनियरिंग सेक्टर की कंपनी MTAR टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का शेयर मंगलवार को कारोबार के दौरान 11% तक उछलकर ₹1,600 के पार पहुंच गया। कंपनी ने जून तिमाही में ₹14.8 करोड़ का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया जो पिछले साल की इसी तिमाही में ₹6.2 करोड़ था। वहीं, कंपनी की कुल इनकम ₹128 करोड़ से बढ़कर ₹156.5 करोड़ हो गई।