इस्तांबुल में इज़रायली वाणिज्य दूतावास के बाहर हुई गोलीबारी; 1 हमलावर ढेर, 2 पुलिसकर्मी घायल
इस्तांबुल (तुर्किए) में इज़रायली वाणिज्य दूतावास के बाहर भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस्तांबुल के गवर्नर दावुत गुल के अनुसार, घटना में 1 हमलावर की मौत हो गई जबकि 2 हमलावर घायल अवस्था में पकड़े गए। गुल ने बताया कि घटना में 2 पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस और आपातकालीन टीमों ने इलाके की घेराबंदी की है।