इस्तीफे के सवाल पर राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने मुंह पर रखी उंगली, सामने आया वीडियो
राजस्थान के मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने शनिवार को अपने इस्तीफे के सवाल पर मुंह पर उंगली रखकर चुप्पी साध ली जिसका वीडियो सामने आया है। दरअसल, उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार में कहा था कि उन्हें 7 सीटों की ज़िम्मेदारी दी गई है और इनपर बीजेपी हारी तो वह मंत्री पद छोड़ देंगे। बकौल रिपोर्ट्स, वह दफ्तर नहीं जा रहे।