इस तरह कला का मज़ाक न उड़ाएं: पंत को गायक के रूप में दिखाने वाले ऐड पर हंसल मेहता
फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत को गायक के रूप में दिखाने वाले एक ऐड को लेकर कहा है, "यह बिल्कुल घटिया और अपमानजनक ऐड है।" मेहता ने कहा, "आप खुद को मशहूर करें लेकिन इस तरह कला और इसकी समृद्ध परंपराओं का मज़ाक न बनाएं।" मेहता ने इस ऐड को हटाने की भी मांग की है।