इस तानाशाह सरकार के खिलाफ एक और 'करो या मरो' जैसे आंदोलन की ज़रूरत है: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'भारत छोड़ो आंदोलन' की वर्षगांठ पर सोमवार को कहा कि मौजूदा तानाशाह सरकार के खिलाफ और देश की रक्षा के लिए एक और 'करो या मरो' जैसे आंदोलन की ज़रूरत है। उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट में कहा, "अब समय आ गया है जब...अन्याय के खिलाफ...बोलना ही होगा...तानाशाही, महंगाई और बेरोज़गारी को भारत छोड़ना ही होगा।"