इस देश में खेली जाती है 'मोबाइल फेंकने' वाली अजीबोगरीब प्रतियोगिता
फिनलैंड में हर वर्ष अगस्त महीने में 'मोबाइल फोन फेंको' प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस प्रतियोगिता में मोबाइल फोन अधिकतम दूरी तक फेंकने और फेंकने की तकनीक के आधार पर विजेता का चयन होता है और पुरस्कार के रूप में विजेता को मोबाइल ही दिया जाता है। फिनलैंड में इस प्रतियोगिता की शुरुआत सन 2000 में हुई थी।