इस देश में मां बनने पर मिलते हैं लाखों रुपए, फायदा लेने वाली भारतवंशी महिला ने बताई कहानी
दक्षिण कोरिया में रहने वालीं भारतवंशी महिला नेहा अरोड़ा ने एक वीडियो में वहां मां बनने के दौरान मिलने वाली आर्थिक मदद के बारे में बताया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने प्रेग्नेंसी कन्फर्म होने पर उन्हें चेकअप-दवाओं के लिए ₹63,100, ट्रांसपोर्ट के लिए ₹44,030, डिलीवरी के समय बधाई के ₹1.26 लाख, उसके बाद एक साल तक ₹63,100/महीने दिए।