इस देसी कंपनी के पीछे पड़ी है ITC और पेप्सिको, खरीदना चाहती है हिस्सेदारी
आईटीसी और पेप्सिको जैसी दिग्गज कंपनियां गुजरात की मशहूर स्नैक्स कंपनी बालाजी वेफर्स के 10% हिस्से को खरीदने की होड़ में हैं। टीपीजी और सिंगापुर की सरकारी निवेश कंपनी टेमासेक जैसे प्राइवेट इक्विटी फंड भी हिस्सेदारी खरीदने में दिलचस्पी दिखा रही है। मिंट ने रिपोर्ट के हवाले से बताया कि बालाजी इस हिस्सेदारी बिक्री से ₹40,000 करोड़ जुटा सकती है।