इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं उनके साथ हैं: पीएम की मां के निधन पर कांग्रेस अध्यक्ष
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन पर शोक जताते हुए शुक्रवार सुबह कहा, "दुख की घड़ी में पूरे परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं।" प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान दे।" राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी हीराबेन के निधन पर दुख प्रकट किया है।