इस्पात निर्माण की कच्ची सामग्री के आयात पर लगा प्रतिबंध बढ़ा सकता है भारत: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत सरकार घरेलू आपूर्तिकर्ताओं को बढ़ावा देने के लिए इस्पात की कच्ची सामग्री (कम राख वाले मेटलर्जिकल कोक) के आयात पर लगे प्रतिबंध को बढ़ाने पर विचार कर रही है। सरकार ने जनवरी-2025 से 6-महीने के लिए आयात कोटा तय किया था। बकौल रिपोर्ट, स्थानीय आपूर्तिकर्ताओं से कम खरीद के कारण यह प्रतिबंध आगे बढ़ सकता है।