इस प्रदर्शन को लंबे समय तक याद किया जाएगा: शमी के 7 विकेट लेने पर पीएम मोदी
वनडे विश्व कप 2023 के सेमीफाइनल में बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 7 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज़ मोहम्मद शमी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी है। पीएम ने लिखा, "इस मैच में और पूरे विश्व कप में शमी द्वारा किए गए प्रदर्शन को क्रिकेट प्रेमी लंबे समय तक याद रखेंगे। वेल प्लेड शमी।"