इस बैंक ने भी कर दिया इंडसइंड बैंक जैसा गड़बड़झाला, आया RBI के रडार पर
इंडसइंड बैंक के बाद अब डेरिवेटिव उत्पादों की बिक्री में अनियमितताओं और बैंक की जोखिम नियंत्रण प्रणाली में गंभीर खामियों के चलते स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक अब आरबीआई के रडार पर आ गया है। बकौल रिपोर्ट्स, बैंक ने SMEs को बेचे गए डेरिवेटिव प्रोडक्ट्स के खरीदारों को ऐसे उत्पादों से जुड़े संभावित जोखिमों के बारे में पूरी जानकारी नहीं दी थी।