इस बार अरब सागर में मनाया जाएगा नौसेना दिवस, जानें क्या-क्या होंगे आयोजन?
भारतीय नौसेना इस बार अपना नौसेना दिवस (4 दिसंबर) केरल में तिरुवनन्तपुरम के पास अरब सागर में मनाएगी। नौसेना दिवस समारोह में नौसेना की क्षमताओं का प्रदर्शन होता है। इस दिन नौसेना के जहाज़, पनडुब्बी और लड़ाकू विमान अपनी उन्नत क्षमता और पराक्रम को दिखाएंगे। पिछले वर्ष पुरी (ओडिशा) में बंगाल की खाड़ी में नौसेना दिवस का आयोजन हुआ था।