'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, आगामी जनगणना में 6 नए सवाल शामिल किए गए हैं जो इंटरनेट, स्मार्टफोन, पानी, गैस, वाहन और अनाज के इस्तेमाल पर केंद्रित हैं। इनमें घर में इंटरनेट कनेक्शन है या नहीं, स्मार्टफोन की उपलब्धता, पीने के पानी का स्रोत, गैस कनेक्शन का प्रकार, वाहनों की उपलब्धता और घर में इस्तेमाल होने वाले अनाज का प्रकार शामिल है।