इस बार पूछी जाएगी जाति; जानिए पिछली जनगणना में पूछे गए थे कौन-कौनसे 29 सवाल
सरकार ने एलान किया है कि इस बार की जनगणना के साथ जातिगत गणना भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि 2011 की जनगणना में लोगों से 29 सवाल पूछे गए थे जिनमें व्यक्ति का नाम, मुखिया से संबंध, लिंग, जन्मतिथि-आयु, वैवाहिक स्थिति, धर्म, एससी/एसटी, मातृभाषा, साक्षरता, विकलांगता, शिक्षा का उच्चतम स्तर और प्रजननता से जुड़े सवाल शामिल थे।