इस बंटी हुई दुनिया में प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है: विश्व आर्थिक मंच
विश्व आर्थिक मंच के संस्थापक और कार्यकारी अध्यक्ष क्लॉस श्वाब ने शुक्रवार को कहा, "इस बंटी हुई दुनिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि वैश्विक भू-अर्थशास्त्र और भू-राजनीतिक संकटों के बीच भारत एक उज्ज्वल स्थान है। बकौल श्वाब, उन्होंने फोरम में भारतीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल और कई शीर्ष उद्योग प्रमुखों से मुलाकात की।