इस बात का कोई सबूत नहीं है कि मैंने नकद व उपहार लिए: लोकसभा सदस्यता रद्द होने पर महुआ
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद उन्होंने कहा है कि इस बात का कोई सबूत नहीं है कि उन्होंने नकद व उपहार लिए हैं। उन्होंने कहा, "ऐसा कोई नियम नहीं है कि लोकसभा पोर्टल का आईडी व पासवर्ड साझा नहीं किया जा सकता।" बकौल महुआ, बिना किसी सबूत के कंगारू कोर्ट ने उन्हें सज़ा दी।