इस बार के चुनाव में राजघरानों के सदस्यों को नहीं मिली तवज्जो
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर यूपी का समीकरण काफी बदल चुका है। उत्तर प्रदेश में इस बार के चुनावी रण में आधा दर्जन से अधिक पूर्व रियासतों के सदस्य इस बार नहीं हैं। यानी राजघरानों से ताल्लुक रखने वाले कई सदस्य जो चुनाव लड़ते आ रहे हैं, वो इस बार अपनी उम्मीदवारी पेश नहीं कर रहे हैं।