इस बार दोनों 'शहज़ादे' बीजेपी को 'शह' देंगे और जनता 'मात' देगी: अखिलेश यादव
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व बीजेपी नेताओं की 'शहज़ादे' वाली टिप्पणी पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस बार (लोकसभा चुनाव) में कांग्रेस और सपा के दोनों 'शहज़ादे' बीजेपी को ऐसी 'शह' देंगे और जनता ऐसी 'मात' देगी कि इनका पता नहीं लगेगा।" उन्होंने कहा, "यह चुनाव लोकतंत्र और संविधान को बचाने का चुनाव है।"