लोकसभा चुनाव 2024 के लिए चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस बार लोकसभा की 543 सीटों के लिए मतदान 7 चरणों में मतदान होगा।चुनाव नतीजे 4 जून को आएंगे। पहले चरण की शुरुआत 19 अप्रैल से होगी। चुनाव तिथियों एवं कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही देश भर में आचार संहिता लागू हो गई है।