इस बार सर्दियों में नहीं पड़ेगी ज़्यादा ठंड, आईएमडी ने जताया अनुमान

आईएमडी ने कहा है कि दिसंबर 2023 से फरवरी 2024 तक भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है। बकौल आईएमडी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रह सकता है। वहीं, उत्तर, उत्तर-पश्चिम, मध्य, पूर्व और पूर्वोत्तर भारत में शीतलहर के आसार सामान्य से कम हैं।

Load More