इस बारे में कुछ नहीं सुना: ऋतिक-सबा की शादी की अफवाहों पर ऐक्टर के पिता राकेश रोशन
इस साल के अंत तक अभिनेता ऋतिक रोशन संग उनकी कथित गर्लफ्रेंड सबा आज़ाद की शादी होने की अफवाहों पर ऐक्टर के पिता व फिल्ममेकर राकेश रोशन ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "इस बारे में अभी तक कुछ नहीं सुना है।" पिछले साल ऋतिक ने सबा संग ₹100 करोड़ के अपार्टमेंट में शिफ्ट होने की खबरों को नकारा था।