इस माइक्रोकैप शेयर में लगातर 141वें दिन लगा अपर सर्किट, 7 माह में बढ़ा 1800% भाव
'हिन्दुस्तान' के मुताबिक, माइक्रोकैप कंपनी एपिक एनर्जी लिमिटेड के शेयरों में मंगलवार को बाज़ार खुलने के साथ लगातार 141वें दिन करीब 2% का अपर सर्किट लगा। बीएसई के डेटा के अनुसार, पिछले 7 महीनों में इस कंपनी के शेयर की कीमत ₹6.41 (2 मई 2024) से बढ़कर 1800% उछाल के साथ मौजूदा स्तर ₹124.25 पर पहुंच गई है।