इस मुगल शासक का बाथरूम में लगता था दरबार, दिन में 20 प्याले पीता था शराब
मुगल शासक जहांगीर पर किताब लिखने वाली लेखिका पार्वती शर्मा के अनुसार जहांगीर स्नानघर में अपना दरबार लगाया करते थे और उन्हें शराब की लत थी। बाथरूम में दरबार लगाने की परंपरा शेर शाह सूरी ने शुरू की थी जिससे जहांगीर प्रेरित थे। जहांगीर की आत्मकथा तुज़ुके-जहांगीरी के मुताबिक, वह एक दिन में 20 प्याले शराब पीते थे।