इस म्यूचुअल फंड ने ₹10 लाख को 13 साल में बना दिया ₹1.25 करोड़, क्या अब भी है निवेश का मौका?
अगर किसी ने 2013 में HDFC मिडकैप फंड डायरेक्ट ग्रोथ में ₹10-लाख का एकमुश्त निवेश किया होता तो आज उसकी वैल्यू करीब ₹1.25 करोड़ होती। इस फंड का लंबी अवधि में सालाना रिटर्न 20% से ज़्यादा रहा है लेकिन यह हाई-रिस्क कैटेगरी में आता है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि सिर्फ पुराने रिटर्न देखकर निवेश का फैसला नहीं करना चाहिए।