इस म्यूचुअल फंड स्कीम ने ₹10,000 की मंथली SIP से 11 साल में बनाया ₹55 लाख का फंड
'क्वांट म्यूचुअल फंड' की स्कीम ने ₹10,000 की मंथली एसआईपी से 11 साल में ₹55 लाख का फंड बना दिया। इस स्कीम में एसआईपी के ज़रिए 2013 से कुल ₹13,20,000 का निवेश किया गया था और इस स्कीम में निवेशकों को 24.29% का सालाना रिटर्न मिला। गौरतलब है कि इस स्कीम ने पिछले 1 साल में 33.50% का रिटर्न दिया।