इस मुस्लिम देश ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में भारत का किया समर्थन, जयशंकर ने जताया आभार
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत को मुस्लिम देश और तालिबान शासित अफगानिस्तान का भी समर्थन मिला है। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी से पहली बार फोन पर बात की। जयशंकर ने कहा, "पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करने के लिए मैं मुत्ताकी का तहे दिल से स्वागत करता हूं।"