इस माह बाज़ार में गिरावट से बिहार-झारखंड की GDP से ज़्यादा डूबा पैसा, ₹19 लाख करोड़ स्वाहा
इस महीने शेयर बाज़ार में भारी गिरावट के चलते अब तक सेंसेक्स 5.75% और निफ्टी 5.67% गिर चुका है, जिससे 29 सितंबर तक BSE पर सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाज़ार पूंजीकरण करीब ₹19 लाख करोड़ घट गया। गौरतलब है कि यह रकम बिहार और झारखंड की 2025-26 की अनुमानित संयुक्त GDP ₹16.53 लाख करोड़ से भी ज़्यादा है।