इस मल्टीबैगर स्टॉक ने 5 साल में दिया 2100% का रिटर्न, 8 मई को होगा स्टॉक स्प्लिट
राजस्थान ट्यूब मैन्युफैक्चरिंग कंपनी लिमिटेड ने अपने शेयरों को 10 हिस्सों में बांटने का फैसला किया है जिसकी रिकॉर्ड डेट 8 मई है। मल्टीबैगर स्टॉक ने पिछले 5 सालों में 2100% से ज़्यादा का रिटर्न दिया है और इस दौरान इसके सेंसेक्स इंडेक्स में 198% की तेज़ी आई। कंपनी के शेयर शुक्रवार को ₹287 के लेवल पर बंद हुए थे।