इस महिला को सिर्फ सोता हुआ देखने के लिए पैसे खर्चते हैं लोग, कमा रही लाखों
ब्राज़ील की 32-वर्षीय इन्फ्लुएंसर डेबोरा पिक्सोटो का कहना है कि उन्हें रात को सोता देखने के लिए लोग पैसे खर्चते हैं जिससे वह लाखों रुपए कमा रही हैं। डेबोरा के अनुसार, इसके लिए वह ₹9,500/व्यक्ति चार्ज करती हैं और उनकी लाइव स्ट्रीमिंग हर रात करीब 40 लोग देखते हैं। बकौल डेबोरा, उन्हें सोता देखकर लोगों को शांति-अपनापन महसूस होता है।