इस माह के अंत तक बीजिंग की 92% आबादी को हो जाएगा कोविड-19: अध्ययन
हॉन्ग-कॉन्ग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, बीजिंग (चीन) की लगभग 92% आबादी जनवरी के अंत तक कोविड-19 से संक्रमित हो जाएगी। बीजिंग में लगभग 76% लोग दिसंबर-2022 तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके थे। हाल ही में चीन ने बताया था कि 8 दिसंबर 2022 से 12 जनवरी तक देश में कोविड-19 से करीब 60,000 लोगों की मौत हुई है।