इस माह दुनिया में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर बाज़ार बना पाकिस्तान का केएसई

ब्लूमबर्ग के अनुसार, पाकिस्तान का केएसई-100 इस महीने दुनिया में दूसरा सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला शेयर बाज़ार बन गया है। शुक्रवार को केएसई 6 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया जिससे इस महीने उसमें लगभग 10% की तेज़ी आई। वहीं, पाकिस्तानी रुपया भी सितंबर में रिकॉर्ड निचले स्तर से लगभग 10% ऊपर चढ़ गया है।

Load More