इस यूरोपीय देश में ₹4,535 करोड़ में सड़क बनाएगी एफकॉन्स इन्फ्रा, 6% तक चढ़े शेयर

कंस्ट्रक्शन कंपनी एफकॉन्स इन्फ्रास्ट्रक्चर को यूरोपीय देश क्रोएशिया में दो सड़क बनाने के ऑर्डर मिले हैं जिसकी कीमत ₹4,535 करोड़ बताई गई है। कंपनी को यह काम 42 महीने में करना है। इस ऑर्डर के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 6% तक तेज़ी देखने को मिली। हालांकि, शेयर बाज़ार बंद होने तक कंपनी का शेयर 0.14% गिरकर बंद हुआ।

Load More