इस राज्य में युवाओं को हर महीने मिलेगा ₹6000 तक का स्टाइपेंड
बिहार सरकार की मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के तहत 18 से 28 वर्ष के युवाओं को विभिन्न संस्थानों में कार्यस्थल अनुभव और इंटर्नशिप का अवसर मिलता है। इस योजना का उद्देश्य युवाओं के कौशल विकास और रोज़गार क्षमता को बढ़ाना है। आवेदकों को योग्यतानुसार, ₹4,000 से ₹6,000 प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।