इस रक्षाबंधन बहनों को दें ये गैजेट्स, टेक इन्फ्लुएंसर ने दिए सुझाव
टेक इन्फ्लुएंसर जय अरोड़ा ने रक्षाबंधन पर बहनों के लिए गिफ्ट के रूप में 4 गैजेट्स का सुझाव दिया है। उन्होंने स्कैल्प मसाजर, क्रैंप मसाजर, पर्स या चाभी के लिए स्मार्ट ट्रैकर टैग और स्मार्ट मेकअप ऑर्गेनाइज़र का नाम लिया। अरोड़ा ने कहा कि क्रैंप मसाजर पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत प्रदान करता है।