इस लापरवाह रवैये को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: इज़रायली हमले को लेकर कतर
इज़राइल द्वारा हमास की सीनियर लीडरशिप को निशाना बनाते हुए दोहा पर किए गए हमले की कतर ने कड़ी निंदा की है। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजेद अल-अंसारी ने इसे 'आपराधिक हमला' करार देते हुए कहा कि कतर इस तरह के लापरवाह इज़रायली रवैये और क्षेत्रीय सुरक्षा में लगातार हो रहे व्यवधान को बर्दाश्त नहीं करेगा।