इस्लाम को मानती हूं लेकिन शिव मेरे लिए सुकून: केदारनाथ जाने को लेकर नुसरत भरूचा
ऐक्ट्रेस नुसरत भरूचा ने एक पॉडकास्ट में अपने केदारनाथ (उत्तराखंड) जाने का अनुभव शेयर किया है। उन्होंने कहा, "मुझे शांति महसूस हुई, मेरे दिमाग और आत्मा में कोई परेशानी नहीं थी और मुझमें स्थिरता आ गई थी।" उन्होंने कहा, "मैं इस्लाम को मानती हूं लेकिन शिव मेरे लिए सुकून हैं, मैं तो वैष्णों देवी भी गई हूं...शिव ने बुलाया था।"