इस्लामिक आंदोलन खड़ा कर भारत में गृहयुद्ध शुरू करना चाहता था PFI: ईडी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) भारत में 'ज़िहाद' के ज़रिए इस्लामी आंदोलन खड़ा कर भारत में गृहयुद्ध शुरू करना चाहता था। ईडी ने कहा, "पीएफआई ने विरोध के अहिंसक तरीकों का इस्तेमाल करने का दावा किया है लेकिन साक्ष्यों से पता चलता है कि उसके विरोध के तरीके हिंसक हैं।"